- मूलरूप से खेकड़ा क्षेत्र के महरमपुर गांव निवासी है अजय चौधरी उर्फ संजू नागर
मुख्य संवाददाता |
बागपत: सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी के यहां इनकम टैक्स ने रेड डाल दी है। अखिलेश के करीबी माने जाने वाले एसीई ग्रुप के चैयरमैन एवं मूल रूप से खेकड़ा क्षेत्र के महरमपुर गांव निवासी अजय चौधरी उर्फ संजू नागर के ठिकानों पर रेड डाली गई है। उसके पैतृक गांव में भी सुबह से छापेमारी चल रही है।
एसीई ग्रुप के चैयरमैन व बिल्डर अजय चौधरी उर्फ संजू नागर के दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मार दिया है। अजय चौधरी के पैतृक गांव के फार्म हाउस पर भी आईटी की रेड पड़ी है। बताया जाता है कि टीमें यहां पर सुबह पांच बजे तीन गाडिय़ों में सवार होकर पहुंची।
अखिलेश यादव के एक और करीबी के चार ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
टीम में डिप्टी डायरेक्टर राजीव प्रसाद के साथ 7 सदस्य व पुलिस कर्मी फार्म हाउस में जांच पड़ताल में जुटे है। बताया जाता है कि आयकर विभाग की टीम ने फार्म हाउस में प्रवेश करते ही गेट को बंद कर लिया। अंदर फार्म हाउस में किसी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। बताया जाता है कि अजय उर्फ संजू के 40 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई है। संजू के परिवार का कोई सदस्य यहां नहीं रहता है। वह परिवार सहित नोएडा रहते है।
गांव में कराया था जागरण

गांव की बात करें तो यहां अजय चौधरी की बजाय संजू से अधिक लोग जानते है। जनपद के सपा के नेता हो या आसपास के नेता हो अधिकांश संजू नागर के नाम से ज्यादा पहचान रखते है। बताया जाता है कि करीब 9 साल पहले संजू ने गांव में जागरण कराया था। उस समय यहां वीवीआईपी का जमावड़ा लगा था। उसके फार्म हाउस पर निर्माण जारी है और वह दिवाली पर गांव आया था। ग्रामीणों ने बताया कि लोगों से वह कम ही मिलता है।

