Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

खुदरा महंगाई दर में बढ़ोत्तरी, और बढ़ेगी परेशानी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: खाद्य कीमतों में वृद्धि के कारण सितंबर के महीने में भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.4 प्रतिशत हो गई है। यह बढ़ोतरी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दर्ज की गई जिसमें 18% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। बता दें कि आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए महंगाई दर का अनुमान 6.7 फीसदी पर रखा है। देश के खाद्य मूल्य सूचकांक में 8.6% की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, अनाज की महंगाई सितंबर में महीने में बढ़कर 11.53 फीसदी हो
गई है।

लगातार नौवें महीने में महंगाई की दर छह प्रतिशत से ऊपर है। आरबीआई इसे सरकार की ओर से निर्धारित 2% से 6% के दायरे में रखने में विफल रहा है, अब उसे सरकार को इस पर सफाई देनी होगी और उसके उपचारात्मक उपाय के बारे में बताना होगा। 12 अक्टूबर को सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने सीपीआई इंफ्लेशन पर अपने आंकड़े जारी किए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img