Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

कांवड़ यात्रा में हाइवे पर दुर्घटनाओं का बढ़ा ग्राफ

  • सड़क दुर्घटनाओं में 10 से अधिक मौत, 77 से अधिक हुए घायल

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर इस बार हाइवे पर दुर्घटनाओं के ग्राफ में काफी बढ़ोतरी हुई है। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसों में इस बार जहां 10 से अधिक मौत हुई है। वहीं, 77 से अधिक लोग इस हाइवे पर घायल हो चुके हैं। इस वर्ष हाइवे पर पिछले वर्ष के मुकाबले 10 से 15 फीसदी का इजाफा दुर्घटनाओं में हुआ है।

इस बार हाइवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ा। इसके बढ़ने से हाइवे पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए इस बार परेशानी भरा सफर रहा है। यात्रियों की परेशानी बढ़ने के कारण लोग हादसों का शिकार हुए। खास बात यह है कि पिछले वर्ष हाइवे से कांवड़ यात्रा सकुशल निकली, लेकिन हादसों में तीन की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे,

28 14

लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा में सुरक्षा से लेकर हाइवे पर दुर्घटनाओं को लेकर बेहद सतर्कता दिखाई दी, लेकिन उसके बाद भी हाइवे पर हादसों क ा ग्राफ बढ़ा है। इस बार हादसों के बढ़ने से लोग घर से बेघर हो गए। अपने परिवार का लालन पोषण कर रहा एक व्यक्ति ही अपने परिवार को इस हादसे में छोड़कर चला गया। जिससे परिवार तबाह और बर्बाद हो गया। ऐसे में हादसों का बढ़ना अब अगली यात्रा के दौरान मुश्किल खड़ा कर सकता है।

यहां-यहां हुए अधिक हादसे

हाइवे पर सकौती फ्लाईओवर के नजदीक, वलीदपुर कट, मटौर गांव का कट, भराला झाल, सिवाया गांव के समीप, मोदीपुरम फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा ओवरब्रिज के अलावा खड़ौली में सबसे अधिक हादसे हुए हैं। जो लोगों के लिए घातक साबित हुए हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान हाइवे पर पूरी तरह से सड़क सुरक्षा नियम के तहत टोलवे कंपनी के कर्मचारियों द्वारा काम किया गया। जगह-जगह बैरिकेडिंग के अलावा हाइवे पर अवैध रुप से खुले कटों को बंद किया गया। टोलवे कर्मचारियों को नियमित रूप से पूरी कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर लगाया गया था।
-ब्रजेश सिंह, मेंटीनेंस अधिकारी टोल प्लाजा

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img