Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

जिला अस्पताल में चर्म रोगियों की बढ़ रही तादाद

  • कोरोना का ग्राफ गिरने के बाद ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना का ग्राफ गिरने के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसमें अधिकांश मरीज चर्म रोग के शिकार आ रहे हैं। सोमवार को डेढ़ हजार से अधिक मरीजों को ओपीडी में देखा गया, जिसमें चर्म रोग और आंखों के मरीजों की तादाद अधिक रही है।

प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. एसके नंदा ने बताया कि सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में 1536 मरीजों को देखा गया है। इनमें अधिकांश मरीजों की ओपीडी चर्म रोग और नेत्र रोग विभाग में हुई है। डा. नंदा का कहना है कि बदले मौसम में शरीर में खुजली और फंगल इंफेक्शन के मरीज बढ़ जाते हैं।

मौसम में बदलाव की वजह चर्म रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की तादाद को बढ़ा रही है। सोमवार को सबसे अधिक मरीज चर्म रोग विभाग और नेत्र रोग विभाग के अलावा मेडिसिन विभाग में देखे गए हैं। इस मौसम में बचाव के लिए एतियात बरतने की जरूरत है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img