Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

IND vs ENG: भारत ने पारी घोषित की, इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य, यशस्वी 214 और सरफराज 68 रन बनाए

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत ने दूसरी पारी चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला है। भारत ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। टीम इंडिया को 126 रन की लीड मिली थी।

दूसरी पारी में 430 रन यानी कुल बढ़त 556 रन की हुई। यशस्वी जायसवाल 236 गेंद पर 14 चौके और 12 छक्के बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सरफराज ने 72 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। दोनों के बीच नाबाद 158 गेंद में 172 रन की तूफानी साझेदारी हुई।

इतना बड़ा लक्ष्य कभी टेस्ट इतिहास में चेज नहीं हुआ है। ऐसे में ‘बैजबॉल’ के लिए प्रसिद्ध इंग्लिश टीम चेज के लिए जाएगी या टेस्ट ड्रॉ कराने जाएगी यह देखना दिलचस्प होगा। इससे पहले भारत की दूसरी पारी में आज शुभमन गिल 91 रन और कुलदीप यादव 27 रन बनाकर आउट हुए थे।

वहीं, शनिवार को रोहित शर्मा 19 रन और रजत पाटीदार खाता खोले बिना आउट हुए थे। इंग्लैंड की ओर से रूट, हार्टले और रेहान को एक-एक विकेट मिला। अश्विन भी आज टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे। ऐसे में इंग्लैंड के लिए परिस्थिति आसान नहीं रहने वाली है। फिलहाल इंग्लैंड के ओपनर्स बेन डकेट और जैक क्राउली क्रीज पर हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img