जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम ने अपने तीसरे मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 3-0 से हरा दिया। पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम छाई रही। तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे स्पेन की एक न चली।
इससे पहले मनु भाकर सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल के मिश्रित युगल के दूसरे स्टेज में पहुंची। लेकिन दूसरे दौर में मनु भाकर और सौरभ चौधरी वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल पहले दौर में ही बाहर हो गए थे।
इसके अलावा शरत कमल अगले दौर में जगह बनाने के लिए अपने चीनी प्रतिद्वंदी को टक्कर देंगे। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम स्पेन पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इलावेनिल वलारिवन दिव्यांश सिंह पंवार और अंजुम मौदगिल दीपक कुमार राइफल की मिक्स्ड टीम स्पर्धा में पदक के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे।
दूसरे दौर में हारी मनु-सौरभ की जोड़ी
पहले दौर में शानदार जीत दर्ज करने वाली सौरभ चौधरी और मनु भाकर की टीम को क्वालीफायर के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर में मनु भाकर लय में नजर नहीं आईं और उनका स्कोर 186 रहा। इस दौरान सौरभ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 194 अंक अर्जित किए। लेकिन यह सब क्वालीफाई करने के लिए काफी नहीं था। इस तरह 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा की मिश्रित टीम इवेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई।
हॉकी में भारत ने स्पेन की 3-0 से पीटा
टोक्यो ओलंपिक में आज भारत ने अपने तीसरे मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 3-0 से हरा दिया। पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम छाई रही। तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा पंक्ति के आगेे स्पेन की एक न चली। भारत की तरफ से रूपिंदर पाल ने दो गोल दागे जबकि एक गोल सिमरनजीत ने किया। इससे पहले भारत को दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जबकि अपने पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को पटखनी दी थी।

