Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

भारत ने घरेलू सीरीज में नंबर वन टीम को हराया, बन गया यह रिकॉर्ड

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को 2-0 से बढ़त बनाकर अपने नाम कर लिया है। भारत की तरफ से पहले आक्रामक गेंदबाजी देखने को मिली। उसके बाद बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने कीवी टीम को दूसरे वनडे मैच में 8 विकेट से मात दी है। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने इस मैच को 179 गेंद रहते अपने नाम कर लिया। सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

टीम इंडिया ने 2019 में घर में एक भी वनडे सीरीज में हार का सामना नहीं किया है। इस सीरीज में भारत की लगातार सातवीं जीत है। इससे पहले 2016 से 2018 तक भारत ने 6 वनडे सीरीज अपने नाम की थीं। उसके बाद 2018 से 2020 तक भी टीम इंडिया ने 6 सीरीज जीती, लेकिन इस बार भारत ने अपने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ 2019 से अबतक घर में 7 वनडे सीरीज अपने नाम कर ली हैं।

टीम इंडिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. इस मैच के हीरो अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे। उन्होंने शुरू के ओवर में ही मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन को शून्य पर चलता किया। उसके बाद पंड्या और सिराज भी विरोधी टीम पर हावी हो गए। वहीं, शमी ने दो और अहम बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उनके अलावा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 सफलताएं अपने नाम कीं।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। हिटमैन ने 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी 40 रन बना दिए। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी वनडे 23 जनवरी को खेला जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...
spot_imgspot_img