Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

भारत ने रोहित और गिल को गंवाया

 

  • भारत ने पहली पारी में दो विकेट खोकर बनाए 62 रन, आॅस्ट्रेलिया को पहली पारी में 369 रन पर समेटा 
  • भारी बारिश के कारण चाय ब्रेक के बाद दूसरे दिन का खेल नहीं हुआ

 ब्रिसबेन, भाषा: रोहित शर्मा एक बार फिर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे जिससे आॅस्ट्रेलिया के पहली पारी के 369 रन के जवाब में चौथे क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित दूसरे दिन भारत अच्छी शुरूआत से वंचित रह गया।

भारी बारिश के कारण चाय ब्रेक के बाद खेल नहीं हो सका। उस समय भारत का स्कोर दो विकेट पर 62 रन था।  रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत करते हुए 74 गेंद में 44 रन बनाए लेकिन एकाग्रता टूटने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। अपना सौवां टेस्ट खेल रहे नाथन लियोन ने उन्हें डीप में मिशेल स्टार्क के हाथों लपकवाया।  इससे पहले शुभमन गिल (07) ने पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच थमाया। चाय ब्रेक के समय चेतेश्वर पुजारा आठ और अजिंक्य रहाणे दो रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों ने ब्रेक से पहले 37 गेंद में महज दो रन बनाए। रोहित ने कमिंस और जोश हेजलवुड को बखूबी खेला और अपनी पारी में छह चौके भी लगाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी भी की जबकि पुजारा दूसरा छोर संभालकर खेलते रहे। इससे पहले भारत के युवा और अनुभवहीन गेंदबाजों ने बेहद अनुशासित प्रदर्शन करते हुए आॅस्ट्रेलिया के आखिरी पांच विकेट पहले ही सत्र में लेकर उसे पहली पारी में 369 रन पर आउट कर दिया।  शारदुल ठाकुर ने 94 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि पहला टेस्ट खेल रहे वाशिंगटन सुंदर ने 89 और टी नटराजन ने 78 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। लंच से पहले आॅस्ट्रेलिया ने 95 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए।  अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम के इन गेंदबाजों का प्रदर्शन इसलिए भी काबिले तारीफ है कि इनके पास टेस्ट क्रिकेट का अनुभव नहीं है और सामने आस्ट्रेलिया जैसा प्रतिद्वंद्वी है। पांच मुख्य गेंदबाजों के चोट के कारण नहीं खेल पाने से भारत को नेट गेंदबाज नटराजन और सुंदर को इस मैच में उतारना पड़ा। नाथन लियोन ने 22 गेंद में 24 और मिशेल स्टार्क ने 35 गेंद में 20 रन बनाकर आॅस्ट्रेलिया को 350 रन के पार पहुंचाया। आस्ट्रेलिया ने गाबा पर 350 से अधिक रन बनाने के बाद कभी कोई टेस्ट नहीं गंवाया है। अपने शुक्रवार के स्कोर पांच विकेट पर 274 रन से आगे खेलते हुए टिम पेन (50) और कैमरन ग्रीन (47) ने 98 रन की साझेदारी पूरी की। ठाकुर ने पेन को दूसरी स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद ग्रीन की भी एकाग्रता टूटी और वह सुंदर की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। पैट कमिंस को ठाकुर ने पगबाधा आउट किया। आॅस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 311 रन से आठ विकेट पर 315 रन हो गया। इसके बाद स्टार्क और अपना सौवां टेस्ट खेल रहे लियोन ने 39 रन जोड़े और टीम को 350 रन के पार पहुंचाया । सुंदर ने लियोन को बोल्ड किया जबकि नटराजन ने हेजलवुड को आउट किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img