Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

IND Vs SA: भारत के सामने 124 रन का लक्ष्य, दक्षिण अफ्रीका 153 पर ऑलआउट, तीसरे दिन रोमांच बढ़ा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा है। मैच के तीसरे दिन मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने शानदार संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 55 रन* बनाए और अंत तक नाबाद रहे।

भारत के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

दूसरे दिन जहां भारतीय स्पिनरों ने दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट झटके थे, वहीं तीसरे दिन की शुरुआत तेज गेंदबाजों के नाम रही। जसप्रीत बुमराह ने बॉश को 25 रन पर आउट कर दिन की शुरुआत कराई। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने सिमोन हार्मर (7) को बोल्ड किया और तुरंत बाद केशव महाराज को बिना खाता खोले LBW कर पवेलियन भेजा।

भारत के लिए?

रवींद्र जडेजा — 4 विकेट

कुलदीप यादव — 2 विकेट

मोहम्मद सिराज — 2 विकेट

जसप्रीत बुमराह — 1 विकेट

अक्षर पटेल — 1 विकेट

दक्षिण अफ्रीका की पारी तीसरे दिन के पहले ही सत्र में सिमट गई।

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत, पहला झटका

124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन भारत को जल्द ही यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लग गया।

मैच रोमांचक मोड़ ले चुका है और लक्ष्य छोटा होने के बावजूद पिच की स्थिति देखते हुए मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img