जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने आज इंग्लैंड को हरा दिया। इसके साथ ही आईसीसी वूमेन्स अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया।
आज रविवार 29 जनवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया है। भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया। भारतीय टीम की खिताबी जीत में उसके गेंदबाजों ने अहम भूमिका
निभाई है।

