Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

भारतीय वायु सेना ने निकाली अग्निवीर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के अन्तर्गत चार वर्षों के लिए अग्निवीर पदों पर भर्ती (अग्निवीर वायु इंटेक 01/2024) हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भारतीय वायु सेना द्वारा इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए पात्र एवं अविवाहित पुरुष भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को इस इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए भारतीय वायु सेना की अधिकृत वेबसाइट www.indianairforce.nic.in के माध्यम से 27 जुलाई 2023 से 17 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए पात्रता मापदंड 

विज्ञान विषयों के लिए: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट (10+2)/ समकक्ष परीक्षा में में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण और अंग्रेजी में 50% अंक होना चाहिए।

विज्ञान के अलावा अन्य विषयों के लिए: अभ्यर्थी को न्यूनतम 50% अंकों के साथ COBSE सदस्य के रूप में सूचीबद्ध केंद्रीय/ राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा अनुमोदित किसी भी विषय में इंटरमीडिएट (10+2)/ समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और अंग्रेजी में 50% अंक होना चाहिए।

आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 17 ½ वर्ष एवं अधिकतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। हालाँकि, इस बार 23 वर्ष उम्र वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। ध्यान रहे अगले वर्ष अधिकतम आयु में कोई छूट नहीं मिलेगी। 27 जून 2023 और 27 दिसम्बर 2006 (दोनों तिथि सम्मिलित) के बीच जन्म लेने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

राष्ट्रीयता: अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

परीक्षा शुल्क: सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क (Rs. 250/-) का भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान चालान के माध्यम से किसी भी एक्सिस बैंक की शाखा पर किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया: इस इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मापतौल, मेडिकल परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले एएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.indianairforce.nic.in पर जाएं।

  • इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती 2023 आवेदन पत्र भरें।

  • फॉर्म जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img