जनवाणी ब्यूरो |
शामली: भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष जमील अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी जसजीत कौर से मिला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अवगत कराया कि पूरे देश का किसान अपने अधिकारों के लिए सडकों पर आन्दोलनरत है।
फिर भी किसान विरोधी सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। ज्ञापन में उन्होने कहा कि यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की सरकार गारंटी दे और कानून बनाये। बकाया गन्ना भुगतान तुरंत ब्याज सहित दिया जाये, गेहू बिक्री करने पर किसानों की हो रही समस्याओं को तुरंत समाधान किया जाये।
बिजली के बिल माफ किए जाये, किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाये, ग्रामीण क्षेत्रों की सडकों को गडढामुक्त कराया जाये, कोरोना काल में दिवंगत हुए परिजनों को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाये। इस अवसर पर नरेश तोमर, मदन, अंकुर, राजू सिंह, खलील अहमद, इमरान राणा, शेखर राणा आदि मौजूद रहे।

