Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

Sports News: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने नए कप्तान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और ​अभिनंदन है। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का एलान हो गया है। टीम में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे बड़ी खबर यह है कि शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। गिल भारत के 37वें टेस्ट कप्तान बने हैं। उनके साथ ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है, जो चोट के बाद जोरदार वापसी कर रहे हैं।

टीम में कई पुराने चेहरों की वापसी और कुछ नए चेहरों को मौका मिला है। करुण नायर की टीम में आठ साल बाद वापसी हुई है, जबकि शार्दुल ठाकुर भी टीम में लौटे हैं।

भारतीय-ए टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को भी इस दौरे के लिए मुख्य टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।

टीम का संतुलन इस प्रकार है:

  • 6 मुख्य बल्लेबाज
  • 2 विकेटकीपर-बल्लेबाज
  • 2 स्पिन ऑलराउंडर
  • 2 पेस ऑलराउंडर
  • 5 तेज गेंदबाज
  • 1 विशेषज्ञ स्पिनर

यह टीम इंग्लैंड की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर चुनी गई है, जहां तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी, लेकिन स्पिन विभाग को भी संतुलित बनाए रखा गया है।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी

भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी।

भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img