जनवाणी संवाददाता |
शामली: विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक में महिलाओं से आह्वान किया गया कि वें घर तक सीमित ना रहकर अपने देश और धर्म की चिंता करते हुए सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहें। सोमवार को शामली नगर स्थित सेंट आरसी स्कूल में विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में महिलाओं को मातृशक्ति क्षेत्रीय संयोजिका विमला मां का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विमला मा ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में महिलाएं राष्ट्रहित के कार्यों में सबके समान हिस्सा ले रही हैं। हमें सिर्फ अपने घर तक सीमित ना रहकर अपने देश और धर्म की चिंता करते हुए सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहना चाहिए। साथ ही, अपने अंदर निहित शक्ति को बाहर लाएं और उसका सकारात्मक उपयोग करके दुनिया को दिखाएं कि हम सचमुच सशक्त हैं।
उन्होंने महिलाओं को संकल्प दिलाया की अपने-अपने क्षेत्र में सभी बहनों को साथ लेकर विश्व हिन्दू परिषद के काम को गति देने का काम करेंगे और हर घर तक पहुंच कर अपने धर्म और संस्कारों को पहुंचाने का काम करेगे। बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका काजल सैनी व विभाग संयोजिका कविता सैनी भी उपस्थित रही। बैठक का संचालन अनुपमा ने किया।
बैठक में मातृशक्ति नगर संयोजिका रेखा संगल, सह संयोजिका निशा शर्मा, अन्नू शर्मा, प्रज्ञा, सरोज, आंचल, मीनू आदि उपस्थित रहीं

