Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: नकुल दुबे

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन पर आयोजित में अवध प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोनों शहर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी और अजय श्रीवास्तव अज्जू पिछले 6 महीने से अनुशासनहीनता कर रहे थे हमने बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन ना मानने पर आज दोनों को निष्कासित किया गया है।

नकुल दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की इनके जाने से कांग्रेस के निकाय चुनाव पर कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा कांग्रेस का एक- एक कार्यकर्ता और मजबूती से चुनाव में जुटा है और कांग्रेस प्रत्याशी को विजई बनाएगा, साथ में भाजपा का जो यह बांटो तोड़ो फार्मूला है इसको धराशाई कर देगा, आप 13 मई का इंतजार करें ।

नकुल दुबे ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हम जनता के मुद्दों पर निकाय चुनाव में जा रहे हैं और हम जनता के मुद्दों पर ही वोट मांगेंगे 13 मई को परिणाम जब आएंगे तो आप सबको दिखाई पड़ेगा कि कांग्रेस को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है ।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में नकुल दुबे ने कहा कि हमने सम्मान देने में कोई कमी नहीं रखी दिलप्रीत सिंह डीपी को भी पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ाया और अजय श्रीवास्तव अज्जू को भी विधानसभा चुनाव लड़ाया कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता इनके जाने से कांग्रेस के चुनाव में और एकजुटता से काम करेंगे ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे के अलावा प्रदेश महासचिव संगठन दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी,प्रवक्ता सचिन रावत प्रवक्ता विशाल राजपूत उपस्थित रह।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img