Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

उद्योगपति कर रहे नदियों को प्रदूषित: जलपुरूष

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: जलपुरूष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि उद्योपति नदियों को प्रदृषित करने का काम कर रहे है। उनको सजा मिलनी चाहिए। नदियां प्रदूषित होने से किसानों का नदियों के पानी से अधिकारी छीन रहा है।

निरपुड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल हुए जलपुरूष राजेन्द्र सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उद्योगपति नदियों के पानी को प्रदूषित करने का काम कर रहे है। नदियां प्रदूषित होने से किसानों का नदियों के पानी से अधिकारी खत्म हो रहा है। एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खूब अवहेलना हो रही है। उन्होंने कहा कि बागपत के लोगों में चेतना है और उन्हें विश्वास है कि काली नदी, हिंडन नदीं को दोबारा से जीवित करने के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नदियों के जल के साथ किसानों की जीविका है।

नदियां मरने से समाज की सभ्यता व संस्कृति नष्ट होगी। नदियों प्रदूषित होने से सैकड़ों गांव प्रदूषित है, जिनमें बीमारी आ रही है। उद्योगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि लोकतंत्र देश में आज तंत्र ऊपर व लोग नीचे है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जायज है।

आंदोलन में 300 किसानों के प्राण चले गए है। कहा कि जिस दिन गांव की किसानी, जवानी और पानी चले गए तो देश में कुछ नहीं बचेगा। अडानी व अंबानी ने कृषि कानून का प्रारूप लिखा है, जिसे दो लोगों ने कानून बनाने का काम किया है। किसानों की आय नहीं अड़ानी व अंबानी की आय बढ़ी है। देश को झूठ के रास्ते पर लेकर चलने का प्रयास किया जा रहा, लेकिन दो बार देश झूठ के रास्ते पर चला गया, तीसरी बार सच के रास्ते पर चलेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img