Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

देश में लगातार बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मौतों की संख्या रविवार को समाप्त सप्ताह में 26 माह की सबसे कम रही है। राहत की बात है कि इस सप्ताह मौतें सिर्फ 20 हुईं। यह संख्या मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

बीता सप्ताह लगातार चौथा ऐसा हफ्ता रहा, जिसमें नए संक्रमित बढ़े। इनकी संख्या में 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान 23 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले, जबकि इससे पूर्व के सप्ताह में 22,300 नए केस मिले थे। सोमवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे की बात करें तो देश में 3207 नए केस मिले हैं, जबकि 29 मौतें हुई हैं। नए मामले बढ़ने से सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 20,403 हो गई है।

कोई नई लहर नहीं, बल्कि छूट का असर

बीते सप्ताह कोविड केस में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं होने के आधार पर विशेषज्ञों का दावा है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने की वजह कोई नई लहर नहीं है, बल्कि मास्क व कोरोना प्रोटोकॉल की दी गई रियायतों का असर है। यह सामाजिक संपर्क बढ़ने के कारण भी हुआ है।

समीक्षाधीन सप्ताह के पूर्व के तीन सप्ताहों में 27 से 30 नई मौतें हुई हैं, जबकि रविवार 8 मई को समाप्त सप्ताह में 20 मौतें हुईं। इस दौरान कुल मौतों का आंकड़ा ज्यादा इसलिए बढ़ा क्योंकि कई राज्यों ने अपने यहां हुई मौतों के आंकड़े का अपडेट किया। ये मौतें इस सप्ताह के आंकड़े में नहीं गिनी जाएंगी।

यहां कम हो रहा नए संक्रमित मिलना

दिल्ली एनसीआर में बीते सप्ताह में नए केस कम हुए हैं, जबकि दिल्ली व हरियाणा में पिछले सप्ताह के बराबर तो यूपी में कुछ ज्यादा नए केस मिले हैं। आलोच्य सप्ताह में मृत्यु दर 0.15 फीसदी रही। बीते चार सप्ताहों की बात करें तो इस दौरान कुल 106 नई मौतें हुईं। इस दौरान देश में 70 हजार नए मामले मिले हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img