Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मुलायम सिंह की किडनी में फैल रहा संक्रमण, ब्रजेश पाठक हाल जानने पहुंचे मेदांता

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में और गिरावट दर्ज की गई है। उन्हें किडनी में संक्रमण की समस्या बढ़ गई है। इसके बाद उन्हें इस समस्या के संबंध में सबसे एडवांस सपोर्ट पर रखा गया है और उपचार किया जा रहा है।

वह डाक्टरों की सघन निगरानी में हैं। इस बीच शुक्रवार को यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों से बात की और विश्वास जताया कि सपा संरक्षक जल्द स्वस्थ होंगे।

आज मेदांता पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव जी के स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना तथा परिजनों से भेंटकर नेता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन हेतु कामना की।

मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, उनकी किडनी में संक्रमण फैल गया है। इसकी वजह से शरीर में क्रिएटनिन लेवल बार-बार अनियंत्रित हो रहा है। ऐसे में सामान्य डायलिसिस की जगह उन्हें एडवांस कन्टिन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (सीआरआरटी थेरेपी) सपोर्ट पर रखा गया है। यह थेरेपी किडनी खराब होने पर सामान्य डायलिसिस के इलाज से बेहतर होती है।

मरीज के शॉक में होने पर डायलिसिस के बजाय सीआरआरटी मशीन का इस्तेमाल बेहतर रहता है, जो काफी एडवांस टेक्नॉलजी है। इसकी मशीन आईसीयू में मरीज को लगा दी जाती है। चिकित्सकों के मुताबिक नॉर्मल डायलिसिस मशीन एक मिनट में 500 एमएल ब्लड लेती है, वहीं सीआरआरटी मशीन से ब्लड की खपत कम होती है। इसके अलावा सामान्य डायलिसिस 2 से 4 घंटे में होती है, जबकि सीआरआरटी लगातार चलती रहती है। इससे शरीर में क्रिएटनिन का स्तर संतुलित करने में ज्यादा मदद मिलती है। साथ ही किडनी के रिकवरी के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं।

इसके अलावा मुलायम सिंह की कुशलता जानने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल आने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पंवार भी बृहस्पतिवार को मेदांता पहुंचे और मुलायम सिंह यादव का हालचाल लिया। जो भी प्रमुख लोग मिलने आए हैं, उनकी मुलायम के परिवार वालों से खास तौर से अखिलेश यादव से मुलाकात हुई है। मुलायम के सघन चिकित्सा कक्ष तक जाने की अनुमति किसी को भी नहीं है।

मुलायम सिंह यादव के परिवार वालों ने अपील की थी कि नेताजी ठीक हैं। यहां अस्पताल में उनसे मिलने न आएं। कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है। मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश अस्पताल में हीं डेरा डाले हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img