Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

महापंचायत में उमड़ा सैलाब, दिखी किसान की ताकत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली:  मुजफ्फरनगर की सरजमी पर किसान का सैलाब उमड़ गया है। जीआईसी मैदान में सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हो रही किसान महापंचायत में देशभर से किसान पहुंच गए है।

दिन निकलते ही किसान मैदान में पहुंच गए। आलम यह है कि अभी किसान महापंचायत शुरू नहीं हुई और लाखों की संख्या में किसान आ चुके है। महिलाओं में भी महापंचयत को लेकर जोश और जुनून देखा जा रहा है।

शहर में चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के बाजार को पूर्ण रूप से बंद किया गया है। देखा जाए तो किसानों की संख्या इतनी है कि महापंचायत स्थल पर सभी का आना मुश्किल है। जिसके लिए शहर में 10 जगह स्क्रीन लगाई गई है। ताकि किसान वहां से महापंचायत को सुन सके। किसान महापंचायत में देशभर से करीब 300 संगठन भाग लेंगे।

02 6

मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर महापंचायत में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में किसान मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं।

04 7

महापंचायत के मंच से संयुक्त किसान मोर्चा मिशन यूपी का बिगुल बजाएगा। करीब 22 राज्यों के तीन सौ से ज्यादा संगठन और खाप चौधरी एक मंच पर एकत्र होकर जन आंदोलन शुरू करेंगे। पुलिस, पीएसी और मोर्चा के वालंटियरों ने कमान संभाल ली है।

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने, एमएसपी और अन्य मुद्दों पर किसान मोर्चा ने भाजपा सरकार की घेराबंदी के लिए महापंचायत बुलाई है।

शनिवार को कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के किसान पहुंच गए हैं। पंजाबी बरातघर, राधा स्वामी सत्संग भवन, छोटूराम इंटर कॉलेज, रालोद कार्यालय और जीआईसी ग्राउंड में किसानों को ठहराया गया है।

03 6

किसान मोर्चा के सदस्य बलदेव सिंह सिरसा, युद्धवीर सिंह, जगतार सिंह बाजवा समेत अन्य पदाधिकारी पहुंच गए हैं। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने तैयारियों की जानकारी ली।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान पहुंच चुके हैं। किसानों की भीड़ को देखते हुए शहर में 10 जगह एलईडी लगाई गई है। पीएसी, पैरामिलट्री फोर्स, पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग ने डेरा जमा लिया है। आसपास के जिलों से पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। किसान मोर्चा के वालंटियरों ने व्यवस्था की कमान संभाल ली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img