जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: मॉस्को से गोवा जा रहे चार्टर्ड विमान में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, गोवा एटीसी के पास एक मेल आया, जिसमें विमान में बम होने की सूचना दी गई। इसके बाद तत्काल फ्लाइट की जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है। विमान की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
Gujarat | Outside visuals from Jamnagar Aiport where Moscow-Goa chartered flight was diverted after Goa ATC received a bomb threat.
Aircraft is under isolation bay & further investigation is underway. pic.twitter.com/rjge2VLnxe
— ANI (@ANI) January 9, 2023
जामनगर हवाईअड्डे पर बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया है। विमान आइसोलेशन बे में है और आगे की जांच चल रही है। जामनगर हवाईअड्डे के निदेशक ने बताया कि मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में सवार सभी 244 यात्रियों को रात करीब 9.49 बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

