Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

अध्यापक को बंधक बनाने की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

  • सूचना पर मौके पर पहुंची 112 कहां हो गया समझौता

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: नगर स्थित कृषक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्य और अध्यापक का बीपी हाई होने पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो प्रधानाचार्य ने अध्यापक को ही बंधक बना लिया। अध्यापक ने सूचना 112 को दी मौके पर पहुंची 112 को अध्यापक ने मामले में समझौता होने का आश्वासन दिया तो पुलिस वापस लौट गई।

36 19

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह प्रार्थना के दौरान कॉलेज में तैनात अध्यापक अरुण कुमार और प्रधानाचार्य के बीच तीखी नोक झोक हो गई। सूत्रों की माने तो नोंक झोंक के बाद प्रधानाचार्य द्वारा अध्यापकों को बंधक बनाने की अफवाह से हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे कंट्रोल रूम

अध्यापक अरुण ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम 112 को दी। वहीं, मौके पर पहुंचे कंट्रोल रूम ने गेट खुलवाने का प्रयास किया तो कॉलेज का गेट नहीं खुला। पुलिस के काफी देर इंतजार के बाद अध्यापक स्कूल के गेट पर पहुंचे और मामले का समझौता होने की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस बैरग लौट गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img