Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

डीजे वाहन की चपेट में आया मासूम बालक, मौत

  • डीजे वाहन के अचानक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: विवाह समारोह में डीजे की गाड़ी से कुचल जाने के कारण बालक की मौत हो गई। हादसे से शादी की खुशियां यकायक मातम में बदल गई। दुर्घटना के बाद डीजे वाहन चालक फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव बढेड़ी खुर्द में रूपराम सैनी की बेटी की शादी थी और जिला मुजफ्फरनगर देहात थाना क्षेत्र के गांव बिहारी से बरात आई हुई थी। शाम करीब चार बजे डीजे की थाप पर विवाह का जश्न चल रहा था और बड़ों के साथ बच्चे भी नाच रहे थे। इस दौरान अचानक डीजे वाहन पोल से टकराकर अनियंत्रित हो गया और पास ही में नाच रहे 12 वर्षीय निखिल के ऊपर चढ़ गया। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी को वहीं छोड़ मौके से फरार हो गया। मृतक बालक के पिता मोनूकांत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत से परिवार में मातम और गांव में मायूसी का माहौल है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि स्वजन की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img