जनवाणी संवाददाता |
कैराना: पेट की आग बुझाने के लिए सड़क किनारे पाइपो के ऊ पर बांधी एक रस्सी पर तमाशा दिखाकर मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा हैं।
सरकार गरीबों मासूम बच्चों की स्थिति सुधारने के लिए लाख दावे कर ले, लेकिन कैराना नगर के मुख्य मार्ग पर कुछ लोग पाइपों पर रस्सी बाांकर उन पर मासूम छोटी बच्चियों के हाथ में डंडा देकर तमाशा करवा रहें हैं।
मासूम बच्ची अपने पेट की आग बुझाने के लिए अपनी जिदंगी को दांव पर लगाकर रस्सी के ऊपर चलकर करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। वहीं श्रम विभाग की ओर से मासूम बच्चों की जिंदगी से किए जा रहे खिलवाड़ की ओर कोई ध्यान नहीं हैं।
करतब दिखाते समय आसपास लोगों की भीड़ लग जाती हैं। बताया गया कि इस तरह के कार्यक्रमों पर शासन की ओर से भी प्रतिबंध हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई और ना ही इस तरह के सर्कस पर रोक लगाई गई हैं।

