Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

अंदर मीटिंग, बाहर अवैध पार्किंग

  • कमिश्नर ने अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाने के दिये सख्त दिशा-निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कमिश्नरी सभागार में अवैध पार्किंग को लेकर मीटिंग चल रही थी, वहीं कमिश्नरी चौराहे पर अवैध पार्किंग थी। कलक्ट्रेट जाने वाले डिवाइडर पर अवैध पार्किंग में वाहनों की लाइन लगी थी। आखिर सड़क पर वाहनों की इस पार्किंग को कौन हटवायेगा? पार्किंग हटाने की पहले पहले कमिश्नरी चौराहे से ही होनी चाहिए। इसके बाद नगरायुक्त आवास से लेकर अंबेडकर चौराहे तक सड़क पर अवैध पार्किंग हैं। वेस्टर्न कचहरी रोड पर पार्किंग सड़क पर की जा रही हैं। इसकी वसूली भी वाहन चालकों से की जाती हैं। नगर निगम ने इसका टेंडर छोड़ रखा हैं।

04 21

आखिर सड़कों पर वाहनों की पार्किंग करने के लिए निगम वसूली कर रहा हैं, इस पर क्या कमिश्नर चाबुक चलायेंगे? महत्वपूर्ण बात यह है कि अवैध पार्किंग को लेकर कमिश्नरी सभागार में कमिश्नर मीटिंग ले रहे थे। अवैध पार्किंग को सड़क से हटाने का संकल्प लिया जा रहा था। अधिकारियों ने इस मुहिम को चलाने का वादा भी किया, लेकिन कमिश्नरी चौराहे की सड़कों पर अवैध पार्किंग की जा रही थी।

05 21

लोग परेशान थे। चौराहे को भी पार्किंग करके दिक्कतें पैदा की जा रही हैं। पुलिस की गाड़ी भी इन्हें नहीं हटा रही हैं। इन पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जा रहा हैं। जब कमिश्नरी चौराहे और नगरायुक्त आवास से लेकर अंबेडकर चौराहे तक सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग ही पार्किंग दिखाई देती हैं। इनको क्यों नहीं हटवाया जा रहा हैं? सड़क का चौड़ीकरण क्या वाहनों की पार्किंग करने के लिए कराया गया था? यदि सड़क पार्किंग के लिए नहीं है तो फिर सड़कों को पार्किंग से मुक्त क्यों नहीं कराया जा रहा हैं?

गढ़ रोड पर चला वाहनों के खिलाफ अभियान

गढ़ रोड पर सड़कों पर पार्किंग किये गए वाहनों के खिलाफ अभियान चला। इस अभियान को आरटीओ के अधिकारियों ने चलवाया। आरटीओ के अधिकारियों ने फोन कर नगर निगम व प्रशासनिक अफसरों की टीम को भी मौके पर बुला लिया था। सोहराबगेट डिपो के सामने भी अवैध पार्किंग हैं। अतिक्रमण भी हैं। इसको भी अधिकारियों ने हटवाया। इसको लेकर सख्ती की गई।

डग्गामार वाहनों से अवैध वसूली भी

डग्गामार वाहनों के खिलाफ कभी भी पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई। दिखावटी या बजाहिर कार्रवाई कर दी जाती है। कुछ ही घंटों या दिन के बाद डग्गामार वाहन सड़क पर दौड़ने लगते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह अवैध वसूली है। क्योंकि पुलिस की अवैध कमाई का सबसे बड़ा जरिया ही यह अवैध डग्गामार वाहन और अवैध स्टैंड होते हैं। अभियान की वजह से पुलिस का रेट जरूर बढ़ जाता है। देखना यह है कि मुख्यमंत्री की इस बार की सख्ती का कितना असर पुलिस कर्मियों पर होता है?

नगर निगम, ट्रैफिक विभाग ने चलाया संयुक्त अभियान

नगर निगम की ओर से सोमवार को अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ विभाग की टीम भी साथ में रहीं। यहां कई वाहनों का चालान काटा गया तो नगर निगम की ओर गढ़ रोड से कई दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया।

01 21

सोमवार को एआरटीओ सुधीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन दल, ट्रैफिक पुलिस, सिविल पुलिस तथा परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने हापुड़ चौराहे से लेकर तेजगढ़ी चौराहे तक सड़क पर अवैध वाहन पार्किंग तथा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान सैकड़ों दो पहिया तथा चौपहिया वाहनों के चालान काटे गए। सड़क पटरी पर दुकानों का सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान उठाया गया तथा उन्हें सख्त चेतावनी भी दी गई।

एआरटीओ सुधीर सिंह ने बताया कि सोमवार को कार्रवाई कम कम, चेतावनी ज्यादा दी गई, लेकिन अगर आज से लोग नहीं माने तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। नगर निगम प्रवर्तन दल की ओर से भी आज चिन्हित किए गए अतिक्रमण वाली जगह से बुलडोजर लेकर अवैध अतिक्रमण हटाया जायेगा। आज टीम की ओर से बेगम पुल से लेकर दिल्ली रोड पर अवैध वाहन पार्किंग तथा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जायेगा।

02 22

आगामी एक माह तक यह अभियान शहर के मुख्य मार्गों पर जारी रहेगा। वहीं नगर निगम प्रवर्तन दल की दूसरी टीम ने सोवार को कंकरखेड़ा तथा मोदीपुरम इलाके में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर आठ चालान काटे तथा मौके पर ही 13000 का जुमार्ना भी वसूला।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img