Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

शैक्षिक गुणवत्ता का किया जाए निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

रूडकी: समग्र शिक्षा अभियान,उत्तराखंड के उप निदेशक आकाश सारस्वत ने शनिवार को विकास खण्ड रूडकी के विद्यालयों का अनुश्रवण व निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ विद्यालयों में गतिमान निर्माण कार्यों के साथ साथ शैक्षिक गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। स्कूलों के शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही मिड डे मील, क्रीड़ा अनुदान, वार्षिक अनुदान निधि के सदुपयोग, पेयजल गुणवत्ता, बाल टीकाकरण,स्वास्थ्य परीक्षण, मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना एवम अन्य तमाम सरकारी योजनाओं के माध्यम से विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण को सुधारने तथा कोरोना काल के में हुए अधिगम क्षति को पूर्ति करने हेतु विशेष प्रयासों हेतु गंभीरता से कार्य करने के भी निर्देश दिए गए।

समग्र शिक्षा के उपनिदेशक आकाश सारस्वत सबसे पहले अटल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज झबरेड़ा की प्रार्थना सभा में पहुंचें। वहाँ उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर स्वस्थ व मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने को कहा। इसके बाद उन्होंने विकास खण्ड नारसन के प्राथमिक स्कूल भगतोवाली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दहैयाकि में व्यवस्था देखी, सकुशल व्यव्यस्था पर उन्होने संतोष जताया। उन्होने विद्यालयों के निर्माण कार्यों, किचन गार्डन, मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता आदि की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापकों व शिक्षको को विद्यालयी शैक्षिक वातावरण को सुधारने का भरसक प्रयास करने का आह्वान किया तथा किचन गार्डन, फुलवारी व सौंदर्यीकरण पर भी बल दिया।

नारसन बीआरसी सभागार में विद्यासेतु प्रशिक्षणरत अध्यापकों से विषयानुरूप प्रेरक बातचीत की। अंत मे विकासखण्ड रूडकी के राप्रावि भौंरी तथा राउमा विद्यालय भारापुर के निरीक्षण के दौरान शैक्षिक अभिलेखों, एमडीएम गुणवत्ता, प्रतिभादिवस गतिविधियों, शिक्षक डायरी, बाल वाटिका कक्ष का अवलोकन किया। प्रधानाध्यापक ललित कुमार ने बताया कि विद्यालय की सामान्य गतिविधियों के अतिरिक्त करसिव राइटिंग, नशाखोरी, प्लास्टिक उन्मूलन जल प्रदूषण के स्रोतों व इससे जनित बीमारियों को लेकर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरण अभियान टीम भौंरी का विशेष कार्यक्रम है। जेई रवि कुमार भी साथ थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img