- जिला जज, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, कोरोना गाइड लाइन का भी कराया जाए पालन
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: जिला जेल का मंगलवार को जिला जज, डीएम व एसपी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां साफ सफाई न मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। साथ ही कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए कहा, ताकि जेल में बीमारी न फैल सकें।
मंगलवार को जिला जेल का निरीक्षण करने के लिए जिला जज, डीएम राजकमल यादव व एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने वहां साफ सफाई व्यवस्था, खानपान, कोरोना गाइड लाइन आदि को देखा। उन्होंने जेल अधीक्षक को साफ सफाई पर ध्यान देने व खाने पीने की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कोरोना बीमारी की रोकथाम के लिए उचित प्रबंध किए जाए और यहां दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग करें, ताकि बीमारी न फैल सकें। साथ ही सभी कैदी को टीकाकरण कराएं, ताकि वह सुरक्षित रहे। उनको किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

