जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: अभद्र आचरण व अनुशासनहीनता के मामले में शुक्रवार देर रात पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। गैर जनपद से स्थानांतरित जिले में आने के बाद उन्हें लाइन में तैनाती दी गई थी।
आरोप है कि वह बिना अवकाश स्वीकृत कराए ही ड्यूटी से गायब हो गया है। यही नहीं उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वह नशे में धुत सड़क पर नजर आ रहे थे। मामले की जानकारी के बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

