Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Meerut News: जाम से निपटने के लिए एसपी ट्रैफिक को दिया निर्देश, लाखों की तादाद में परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की तैयारियों के लेकर सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम डॉ. वीके सिंह ने परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण संपन्न कराये को लेकर सैक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने एडीएम सिटी को निर्देशित करते हुये कहा कि परीक्षा से संबंधित समस्त तैयारी समय से पहले करें। परीक्षा केंद्रों में पीने का पानी, प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाये। परीक्षा से पूर्व व परीक्षा के उपरान्त जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष सर्तकता बरतें। परीक्षा कक्ष में लगे सभी इंवीजिलेटर को ठीक से प्रशिक्षण दिया जाये। परीक्षा की संवेदनशीलता, सुचिता और पारदर्शिता को बनाये रखते हुये परीक्षा को सकुशल संपन्न कराये। किसी भी स्तर पर परीक्षा के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर सभी कर्मी आईकार्ड के साथ रहेंगे, यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी अवांछित व्यक्ति परीक्षा केंद्र पर न रहे। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे। पीईटी की परीक्षा 6 व 7 सितम्बर को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली की परीक्षा 10.00 बजे से 12.00 तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 03.00 बजे से 05.00 बजे तक होगी।

सीसीटीवी से लैस होंगे परीक्षा सेंटर

परीक्षा केंद्रों व कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष व निर्विवादित रूप से सम्पन्न होनी चाहिए। परीक्षा के दौरान मोबाइल, कैलकुलेटर, हाथ घड़ी, ब्लूटूथ डिवाईस जैसी प्रतिबंधित वस्तुओ पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से परीक्षा समाप्ति तक उपस्थित रहकर नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा आयोग के दिशा-निर्देशानुसार संपन्न करायेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img