Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

जाम पर अंकुश को गन्ना पार्किंग यार्ड बढ़ाने के निर्देश

  • डीएम ने कहा शहर की यातायात व्यवस्था बनाएं दुरुस्त

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में यातायात व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों एवं शुगर मिल के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को शहर में ट्रैफिक जाम के नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे। शुगर मिल अधिकारियोंं को पार्किंग यार्ड बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शुगर मिल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब मिल बंद नहीं होनी चाहिए। मिल चलती रहे ब्रेकडाउन की समस्या होने पर तत्काल उसको तत्काल ठीक कराया जाए और टेक्निकल टीम की हमेशा अवेलेबल रहे। ब्रेकडाउन की स्थिति होने पर अनाउंसमेंट कराकर इसकी जानकारी किसानों को दी जाए। जिलाधिकारी द्वारा एंट्री पाइंट पर यूनिफॉर्म में गार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग को रास्तों में जहां पर भी सड़कों में गड्ढे हैं उनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बाजार के समय मुस्तेदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक जाम नियंत्रण को लेकर जहां पर बाईपास को खुलवाने की स्थिति हो उसको खुलवाने तथा साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशों के अनुपालन में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शामली विशु राजा के अलावा चीनी मिलों के प्रतिनिधि एवं समस्त संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img