Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

मणिपुर में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, राज्य में धारा 144 लागू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मणिपुर के बिष्णुपुर में तीन से चार युवकों द्वारा एक वैन में आग लगाने की घटना के बाद राज्य में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके बाद राज्य सरकार ने पूरे राज्य में पांच दिन के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है।

बताया जा रहा है, वैन को फूंकने वाले युवक एक विशेष समुदाय के थे, जिसके बाद से पूरे राज्य में सांप्रदायिक स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इसके अलावा प्रशासन ने चुराचंदपुर और बिष्णुपुर में अगले दो महीनों के लिए धारा 144 भी लागू कर दी है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे मैसेज

गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि शनिवार को दोपहर 3:35 बजे पझौगाक्चो इखई अवांग लेइकाई में एक जलती हुई वैन मिली। इस वैन को कथित तौर पर तीन-चार युवकों ने आग लगा दी, वे युवक एक विशेष समुदाय से आते थे। इसके बाद से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काने के लिए तरह-तरह के मैसेज वायरल होने लगे। इसके बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बाधित कर दिया गया है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img