Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

नि:शुल्क फिजियो थेरेपी चिकित्सा शिविर में की गई जांच

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: रेलवे पेंशनर्स समाज द्वारा संस्था कार्यालय पर आयोजित मासिक मिलन बैठक में नि:शुल्क फिजियो थेरेपी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर उन्हे परार्मश दिया।
शिविर का शुभराम भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण एवं वंदे मातरम गायन के साथ किया गया। शिविर में क्योर एंड केयर फिजियोथैरेपी क्लीनिक के डॉक्टर मोहम्मद बुरहान ने बताया कि पूरा दिन कुर्सी पर बैठने, गलत पोस्चर में सोने, दैनिक दिनचर्या, मांसपेशियों को बहुत ज्यादा खींचने की वजह से स्पाइन और जोड़ों से संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

दवाओं से इस दिक्कत को कम तो किया जा सकता है लेकिन हर समय दवा लेना संभव नहीं है। संस्थापक आरसी शर्मा ने कहा कि नि:शुल्क चिकित्सा शिविरो का आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण होता हैं, जो रोगी अपनी शारीरिक समस्याओं को आम समस्या कहकर टाल देते हैं वह इन शिविरों में अपना परीक्षण करा लेते हैं,जिससे उनको अपनी शारीरिक बीमारी का वास्तविक ज्ञान होता है तथा वह उसका उपचार करा लेते है।

इस दौरान एन एस चौहान, हरीश कुमार, देवेंद्र कुमार,वेद प्रकाश,विजय तलवार,स्वतंत्र भारद्वाज, जगदीशप्रकाश शर्मा,जे एन शर्मा,अमरनाथ त्यागी, एच सी राम,वी के त्यागी, वीके शर्मा, आर सी अरोरा,महेंद्र कुमार,शिवराज सिंह, शहीदउद्दीन,इंद्रजीत कुमार,एम एस काला, अरविंद शर्मा,रकीबा,बैकुंठी देवी,अनुपम गाबा,मनजीत कौर,उषा शर्मा आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img