Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

त्योहार के बीच IRCTC की Website फिर ठप, तत्काल Ticket Booking में यात्रियों को भारी दिक्कत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: त्योहार के इस व्यस्त सीजन में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट ने एक बार फिर यात्रियों को निराश कर दिया। शुक्रवार सुबह तकनीकी खामी के चलते वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों बंद हो गए, जिससे तत्काल टिकट बुकिंग करने वाले लाखों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

क्या हुआ?

सुबह 10 बजे एसी श्रेणी की तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होते ही IRCTC की वेबसाइट क्रैश हो गई। 11 बजे से नॉन-एसी टिकटों की बुकिंग होनी थी, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण यह भी प्रभावित हुई। यह वही समय था जब धनतेरस (शनिवार) के लिए बड़ी संख्या में लोग टिकट बुक कर रहे थे।

IRCTC ने क्या कहा?

IRCTC अधिकारियों ने जानकारी दी कि “तकनीकी खराबी के चलते वेबसाइट में अस्थायी समस्या आई थी, जिसे सुबह 11:15 बजे तक ठीक कर लिया गया है। टेक्निकल टीम ने सर्वर संबंधी समस्या को दूर किया।”

शेयर बाजार पर असर

तकनीकी खामी का बाजार पर भी हल्का असर देखने को मिला गुरुवार को बीएसई पर IRCTC का शेयर 0.28% गिरकर ₹717.05 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि पिछले 1 सप्ताह में 0.34% की तेजी, 2 हफ्तों में 1.44% का उछाल, लेकिन पिछले 6 महीनों में -6.74% और 1 साल में -17.69% की गिरावट कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹57,400 करोड़ है।

IRCTC की भूमिका

IRCTC, रेलवे की एकमात्र आधिकारिक टिकट बुकिंग वेबसाइट है। रोजाना लगभग 12.5 लाख टिकटें यहीं से बुक होती हैं। रेलवे की कुल ऑनलाइन बुकिंग का 84% हिस्सा IRCTC ऐप और वेबसाइट से होता है।

IRCTC: एक नजर में

स्थापना: 27 सितंबर 1999

स्वामित्व: रेल मंत्रालय, भारत सरकार

स्टेटस: मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU)

सेवाएं?

ट्रेन और स्टेशन कैटरिंग

बजट होटल्स और टूर पैकेज

ग्लोबल रिजर्वेशन सिस्टम

इंफॉर्मेशन और पब्लिसिटी सेवाएं

यात्रियों की नाराजगी

त्योहार के मौके पर टिकट बुकिंग में हुई इस तकनीकी गड़बड़ी ने यात्रियों को खासा निराश किया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने IRCTC की तकनीकी व्यवस्था पर सवाल उठाए और फेस्टिव सीजन में बुकिंग की असफलता पर नाराजगी जताई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img