Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

सैफ-करीना की 13वीं सालगिरह आज, सबा अली खान ने शेयर की खास तस्वीरें, कहा- अभी भी दोनों के बीच…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के पावर कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 16 अक्तूबर को अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मनाई। यह दिन उनके वैवाहिक जीवन का एक अहम और यादगार दिन माना जा रहा है। इस खास मौके पर सैफ की बहन सबा अली खान पटौदी ने सोशल मीडिया पर अपने भाई और भाभीजान के लिए एक बेहद ही प्यारा और भावनात्मक पोस्ट साझा किया। सबा ने न केवल दोनों को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं, बल्कि उनके प्रेम संबंधों के शुरुआती दिनों की झलकियां भी फैंस के साथ साझा कीं।

सैफ की बहन ने मुबारकबाद देते हुए तस्वार की साझा

अपनी पोस्ट में, सबा ने करीना और सैफ की डेटिंग के दिनों की एक अनदेखी तस्वीर साझा की। इसके बाद सबा ने दोनों की हाल के दिनों की तस्वीर साझा की। तस्वीरें पोस्ट करते हुए सबा ने लिखा ‘जब तुम दोनों डेटिंग कर रहे थे, तब मैंने जो तस्वीरें ली थीं, अब जो तस्वीरें ली हैं, उनमें समय थम सा गया लगता है। तुम दोनों में अब भी वो खास केमिस्ट्री और वाइब है। तुम दोनों एक साथ कमाल के लग रहे हो। महशाअल्लाह।’ उन्होंने पोस्ट में लिखा।

सबा ने करीना की तारीफ की

अपनी पोस्ट में, सबा ने करीना की तारीफ की और पटौदी परिवार में उनका दोबार स्वागत किया। उन्होंने लिखा ‘मुझे सेल्फी सिखाने से लेकर साथ में पोज देने तक… बेबो, मैं तुम्हारे सीधे-सादे रवैये की कद्र करती हूं। तुमने इसे सच्चा रखा है। परिवार में तुम्हारा फिर से स्वागत है।’ अपनी पोस्ट को मुबारकबाद के साथ खत्म करते हुए, सबा ने लिखा, ‘एक-दूसरे को उसी तरह देखते रहो जैसे शादी की तस्वीर में प्यार से एक दूसरे को देख रहे थे। आप दोनों को प्यार और दुआएं।’

सैफ और करीना की शादी

बता दें कि, करीना और सैफ ने ‘एलओसी कारगिल’ (2003) और ‘ओमकारा’ (2006) जैसी फिल्मों में स्क्रीन साझा की है, कथित तौर पर 2008 में ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। कई वर्षों तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 16 अक्तूबर, 2012 को एक निजी समारोह में शादी की। इस जोड़े ने दिसंबर 2016 में अपने पहले बेटे, तैमूर अली खान का स्वागत किया, उसके बाद फरवरी 2021 में उनके दूसरे बेटे, जहांगीर अली खान (जेह) का जन्म हुआ।

सैफ पहले भी शादी कर चुके हैं

सैफ अली खान ने पहले अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। उनकी पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं, बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img