Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

IRCTC Website: आईआरसीटीसी की वेबसाइट हुई ठप, नहीं बन पा रहे ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट,जानें कब शुरू होगी साइट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को आईआरसीटीसी यानि IRCTC की वेबसाइट ठप हो गई। जिसके कारण ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट नहीं बन पा रहे हैं। IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज मिल रहा है फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी। कई यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर आउटेज को लेकर शिकायतें की हैं।

ऑनलाइन टिकट हुए बंद

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे आईआरसीटीसी की साइट अचानक ठप हो गयी। ऑनलाइन टिकट बनने बंद हो गए। जिन्‍हें मंगलवार को यात्रा करनी है। उन यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्‍योंकि सुबह 10 बजे एसी का तत्‍काल टिकट और 11 बजे नॉन एसी तत्‍काल टिकट बुक होते हैं।

कब शुरू होगी साइट

बताया जा रहा है कि, तकनीकी कारणों से साइट ठप हो गयी है। यह तकनीकी खामी आने की वजह से क्‍या है, कहीं किसी तरह का साइबर अटैक तो नहीं है, इसकी भी जांच की जा रही है। आईआरसीटीसी की टेक्निकल टीम इसे दुरुस्‍त करने में लगी है। संभावना है कि जल्‍द ही इस खामी को ठीक कर लिया जाएगा और ऑनलाइन व ऑफलाइन रिजर्वेशन शुरू हो जांएगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img