Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

लोहा व्यापारी का अपहरण, मांगी एक करोड़ की फिरौती

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: बदमाशों के सामने जनपद बागपत की पुलिस बौनी साबित हो रही है। एक के बाद एक घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। इसकी एक बानगी एक बार फिर देखने को मिली। नगर कोतवाली के खत्री गढ़ी में रहने वाले लोहा व्यापारी आदेश जैन का बदमाशों ने दिन निलकते ही अपहरण कर लिया और परिजनों से फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी।

दरअसल, लोहा व्यापारी आदेश जैन पुत्र मुल्तान सिंह लोहा व्यापारी है। व्यापारी सोमवार की सुबह अपने घर से माल उतरवाने के लिए निकला था। 6 बजे के आसपास लोहा व्यापारी के घर पर फोन की घन्टी बजती है। फोन सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

घर में चींख पुकार मच गयी। यह फोन उन बदमाशों का था जिन्होंने लोहा व्यापारी आदेश जैन का अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने व्यापारी को छोड़ने की एवज में एक करोड़ की फिरौती मांगी। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।

एसपी बागपत अभिषेक सिंह व काफी संख्या में पुलिसबल मौके लर पहुँच गए। व्यापारी के अपहरण की सूचना शहर में आग की तरह फैल गयी। पालिका अध्यक्ष डॉ अमित राणा, व्यापारी नेता अंकुर जैन समेत काफी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुँच गए।

व्यापारियों ने घटना का विरोध करते हुए पुलिस को 24 घण्टे का अल्टीमेटम दे डाला। फिलहाल पुलिस खत्री गढ़ी, भगवान महावीर मार्ग समेत सनी स्थानों पर लगी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस ने परिजनों को आये बदमाशों के फोन को भी सर्विलांस कर जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img