Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Babil Khan: इरफान खान के बेटे बाबिल ने की फिल्मों से ब्रेक की घोषणा, मां सुतापा बोलीं-बहुत खुश हूं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेता इरफान खान के बेटे और उभरते हुए बॉलीवुड एक्टर बाबिल खान ने फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का ऐलान किया है। उन्होंने शनिवार शाम एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपने फैंस को इस फैसले की जानकारी दी।

मां सुतापा सिकदर ने कहा, मेरा बच्चा ब्रेक डिजर्व करता है

बाबिल के इस ब्रेक की अनाउंसमेंट पर उनकी मां सुतापा सिकदर ने कहा, ‘हर मां चाहती है कि उसका बच्चा खुश रहे… मेरा भी बस यही ख्वाब है। मेरा मानना है कि हर बच्चा एक अच्छा ब्रेक डिजर्व करता है। मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा एक खूबसूरत हॉलीडे पर जाए, खुद के लिए थोड़ा वक्त निकाले। हम विदेश जा रहे हैं छुट्टियों पर…और वो पूरी तरह से ये सुकून डिजर्व करता है।’

सुतापा ने आगे कहा, ‘जहां तक उसके फैसलों की बात है… क्या मैं खुश हूं? पता नहीं, रिएक्शन क्या होना चाहिए… लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि अगर कुछ उसके लिए काम नहीं आया या चीजें उल्टी पड़ गईं, तो भी शायद वो ही बेहतर था। अब वो खुद को थोड़ा वक्त दे सकता है, ब्रेक ले सकता है… और सबसे ज़रूरी बात, अपने आप का ख्याल रख सकता है। एक मां के लिए इससे बड़ी राहत क्या होगी?’

बाबिल ने की ब्रेक लेने की घोषणा

इससे पहले बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा, ‘बहुत हिम्मत, जुनून और आपसी सम्मान के साथ, साई राजेश सर और मैंने.. दोनों एक साथ इस जादुई सफर पर साथ आए। दुर्भाग्य से, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण चीजें आगे नहीं बढ़ पाई, जैसा कि सभी ने योजना बनाई थी।

चूंकि, मैं कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहा हूं, इसलिए मैं साई राजेश सर और फिल्म की टीम को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पता है कि हमारे बीच बहुत प्यार है और हम भविष्य में जल्द ही मिलेंगे और एक साथ कुछ जादुई करेंगे।’

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने का दावा

हाल ही में बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि इसे खुद बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और फिर इसे डिलीट कर दिया। इस वीडियो में बाबिल ने अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स को फेक बताया था।

बाबिल खान की सुतापा मां को देनी पड़ी थी सफाई

इस मामले पर जब विवाद बढ़ा ताे उनकी मां सुतापा को इस पर सफाई देनी पडी थी। उन्होंने कहा था, ‘पिछले कुछ वर्षों में बाबिल ने अपनी एक्टिंग और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करने के लिए खूब प्यार और सम्मान पाया है। हर इंसान की तरह बाबिल के लिए भी कुछ दिन मुश्किल हो सकते हैं। बाबिल को भी मुश्किल दिनों से गुजरना पड़ता है और यह उनमें से एक था। हम उनके सभी शुभचिंतकों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि बाबिल पूरी तरह सुरक्षित हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।’ उनकी टीम ने कहा था कि वीडियो का गलत मतलब निकाला गया था।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो बाबिल ने अपने करियर की शुरुआत पिता इरफान खान की फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ से बतौर कैमरा असिस्टेंट की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कला’ से बतौर एक्टर तृप्ति डिमरी के अपोजिट एक्टिंग डेब्यू किया था। बाबिल ‘फ्राइडे नाइट प्तान’ और ‘द रेलवे मैन’ में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘लॉगआउट’ ओटीटी पर रिलीज हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img