Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

ईशा दुहन को बनाया गया अपर आयुक्त मेरठ मंडल, 4 जिलों के डीएम भी बदले गए, देखें पूरी सूची

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी योगी सरकार में लगातार IAS अफसरों का तबादला जारी है। एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। आठ IAS अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें संतकबीर नगर, हापुड़, अंबेडकर नगर और चंदौली के डीएम भी शामिल हैं। शासन ने इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर जाकर कार्यभार संभालने का आदेश दिया है।

IAS संदीप कुमार को जिलाधिकारी संत कबीर नगर, निखिल टीकाराम फुंडे को जिलाधिकारी चंदौली, अविनाश सिंह को जिलाधिकारी अंबेडकरनगर, प्रेरणा शर्मा को जिलाधिकारी हापुड़, प्रेम रंजन सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी व औद्योगिक विकास प्राधिकरण भदोही, ईशा दुहन को अपर आयुक्त मेरठ मंडल, सैमुअल पाल एन को प्रबंध निदेशक केस्को कानपुर नगर, मेधा रूपम को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्धनगर बनाया गया है।

40 17

बीते सोमवार को 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। अनुज मलिक को अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल व संभागीय खाद्य नियंत्रक, गौरव कुमार को विशेष कार्याधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण और सतीश पाल को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा गौतमबुद्ध बनाया गया था। इससे पहले ये विशेष सचिव एवं अपर राज्य संपत्ति अध्यक्ष अधिकारी उत्तर प्रदेश शासन और अपर निदेशक राज्य संपत्ति निदेशालय लखनऊ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img