Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, फिदायीन हमले की साजिश नाकाम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आईएसआईएस (ISIS) के एक सक्रिय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक दिल्ली का निवासी है जबकि दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

फिदायीन हमले की तैयारी में थे दोनों आरोपी

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी ‘फिदायीन’ (आत्मघाती) हमलों की ट्रेनिंग ले रहे थे और राजधानी दिल्ली समेत अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने उनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, संदिग्ध दस्तावेज, और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल से जुड़ा नेटवर्क

स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध आईएसआईएस के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हुए थे और सोशल मीडिया व एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए अपने हैंडलर्स से संपर्क में थे। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि ये लोग नई भर्ती और फंडिंग के काम में भी शामिल थे।

पुलिस की जांच जारी

दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों से लंबी पूछताछ शुरू कर दी है और इनके संपर्कों की तहकीकात की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि दिल्ली या देश के अन्य हिस्सों में इनके और साथी तो सक्रिय नहीं हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली समेत कई राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने में अहम साबित हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img