Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Israel-Hamas War: ईरान ने दी चेतावनी, हमास के बर्बरता की कहानी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आतंकी संगठन हमास के साथ खड़े लोगों, संगठनों और अन्य को यह रिपोर्ट जरूर पढ़नी चाहिए क्योंकि आतंकवादी तो सिर्फ आतंकवादी ही होता है। मगर, धर्म की ओट लेकर आतंकवाद को समर्थन देना कायरता है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…..

इस्राइल हमास युद्ध को छह दिन बीत गए हैं। इसमें अभी तक 2700 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 1200 लोगों की मौत इस्राइल में हुई है और 1500 से ज्यादा लोग गाजा पट्टी में मारे गए हैं। इस्राइल की सेना गाजा पट्टी पर हवाई हमलों के बाद अब जमीन पर लड़ाई की तैयारी कर रही है।

इस बीच, ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने चेतावनी दी है कि अगर इस्राइल अपनी बमबारी बंद नहीं करता है, तो युद्ध अन्य मोर्चो’ पर खुल सकता है। हालांकि, ईरान शुरू से ही इस बात से इनकार कर रहा है कि वो हमास के साथ है।

वहीं, इस्राइल ने हमास पर आरोप लगाया है कि उसके समर्थकों ने 150 लोगों को बंधक बना रखा है। उसने चेतावनी दी है कि जब तक इन लोगों को छोड़ा नहीं जाता है, तबतक वह अपनी घेराबंदी नहीं हटाएगा। वहीं, गाजा पट्टी में अपने हमले के लिए समर्थन जुटाने के प्रयास में इस्राइल ने अमेरिका को मृत बच्चों और नागरिकों की ग्राफिक तस्वीरें दिखाई हैं।

इस संघर्ष में अब तक क्या क्या हुआ…

इस्राइल ने गाजा के शाती शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया। यहां हवाई हमले किए गए। कहा जा रहा है हमले के बाद यहां का एक शिविर खंडहर में बदल गया है।

बता दें, पहले हमास ने हमला किया था, जिसमें 1300 से अधिक इस्राइली मारे गए थे। इसके जवाब में ही इस्राइल ने यह हवाई हमले किए। हवाई हमलों में कई महिलाओं और बच्चों सहित 1,500 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो गई है।

ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने चेतावनी दी है कि अगर इस्राइल हवाई हमले करना बंद नहीं करता है तो युद्ध अन्य मोर्चों पर खुल सकता है। हालांकि, ईरान हमास के हमलों में शामिल होने से इनकार करता रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना हर 30 सेकंड में गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है। गुरुवार को इस्राइली सेना ने कहा था कि उसने हमास के ठिकानों पर हमला शुरू करने के बाद से अभी तक गाजा पर लगभग छह हजार गोला-बारूद की बमबारी की है, जिसमें कुल चार हजार टन विस्फोटक हैं।

बीती शनिवार को अचानक हमास द्वारा किए हमले के जवाब में इस्राइल ने 360,000 बलों को जुटाया है। सीमा के पास जवान पहुंच गए हैं। आस-पास के जगहों को खाली कराया गया है।

गाजा पट्टी में अपने हमले के लिए समर्थन जुटाने के प्रयास में इस्राइल ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और नाटो के रक्षा मंत्रियों को मृत बच्चों और नागरिकों की ग्राफिक तस्वीरें दिखाईं।

इसके साथ ही कहा कि इन लोगों को हमास ने मारा है। ब्लिंकन ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें गोलियों से छलनी बच्चों की तस्वीरें और वीडियो दिखाए गए।

इतना ही नहीं, सैनिकों के सिर काटे गए और युवाओं को उनकी कारों या छिपने के ठिकानों में जिंदा जला दिया गया। उन्होंने कहा कि यह बहुत डरावना है। इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने हमास से जुड़े सैकड़ों खातों को हटा दिया है। उसका कहना है कि आतंकवादी संगठनों के लिए एक्स पर कोई जगह नहीं है।

कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लिंडा याकारिनो ने कहा कि संघर्ष शुरू होने के बाद से अबतक एक्स ने हमास से जुड़े सैकड़ों खातों की पहचान की है और उन्हें सोशल मीडिया मंच से हटा दिया है। इतना ही नहीं, इनसे संबंधित सामग्री को भी हटा दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img