Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

प्रेम व भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी: एसपी देहात

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: खानकाह पुलिस चौकी पर अधिकारियों ने हिंदू मुस्लिम समाज के गणमान्यों के साथ बैठक कर आपसी सद्भाव बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रख उनके निराकरण की मांग की।

बैठक में एसपी देहात सागर जैन ने कहा कि रमजान और नवरात्र के दौरान माहौल खराब करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। आपसी प्रेम व भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान लोगों ने जाम का सबब बनने वाले ई-रिक्शाओं का बाजार में प्रवेश बंद कराने की मांग की।

एसपी देहात ने अधीनस्थों को ई-रिक्शाओं को बाजार में न घुसने देने और इनका रूट बाहर से निर्धारित करने तथा दारुल उलूम चौक व मीना बाजार आदि में पुलिस तैनात करने को निर्देशित किया।

सीओ रामकरन सिंह, कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह, जमीयत उलमा ए हिंद के जिला महासचिव जहीन अहमद, ईदगाह कमेटी के सचिव मोहम्मद अनस सिद्दीकी, साधन सहकारी समिति के चेयरमैन चौ. ओमपाल सिंह, व्यापारी नेता मनोज सिंघल, अमित तायल, अंसार मसूदी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img