Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

आस-पास का परिवेश स्वच्छ रखना आवश्यक

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: कोर मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा एण्ड हॉस्पिटल, रूड़की की ओर से बुधवार को ग्राम बेलडा में “स्वास्थ्य रक्षणम् योजना” के सुअवसर पर उतराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. डाॅ.सुनील जोशी ने “गोद लिए गांव योजना” पर ग्रामवासियों को आरोग्य रहने के विविध पक्षों पर प्रकाश डाला। डाॅ. जोशी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने आस-पास का परिवेश स्वच्छ रखना आवश्यक है।

जिस प्रकार महर्षि चरक गांव-गांव जाकर आम जनमानस के रोगों का निदान करते थे, उसी परिप्रेक्ष्य में आयुष चिकित्सक गोद लिए गांव में जाकर जनमानस के स्वास्थ्य रक्षण के लिए हर समय तत्पर रहेंगे।इसके अलावा माननीय कुलपति जी ने विविध रोगो निदानों बचाओ पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग रूडकी और कोर मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा के अध्यक्ष जे सी जैन ने कोर मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डालकर आम आदमी को उससे लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डाॅ. सजय गुप्ता ने स्वास्थ्य रक्षणं योजनाओ से अवगत कराया। अन्त मेंकॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग रूडकी के निदेशक डाॅ. बृजमोहन सिहं ने धन्यवाद ज्ञापन के माध्यम से आगन्तुक महानुभावों का आभार प्रकट किया। यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एवं कोर मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा एण्ड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ मनीष माथुर ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इनके साथ वरिष्ठ आयुष चिकित्सक डाॅ.विमल किशोर शर्मा , डाॅ. प्राची चौधरी , आयुष छात्र एवं ग्रामवासी शिविर में उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img