जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: झारखंड के रांची में कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह के आवास पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। फिलहाल विधायक के आवास पर इनकम टैक्स के अफसरों की छापेमारी जारी है।

वहीं दूसरी ओर, ईडी पश्चिम बंगाल और झारखंड के एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि ईडी यह कार्रवाई अवैध तरीके से सेना की जमीन पर कब्जा करने वालों पर कर रही है। ईडी का छापा जिन जगहों पर चल रहा है उनमें कोलकाता के बिजनेसमैन अमित अग्रवाल व अन्य लोगों के घर और दफ्तर शामिल हैं।


