90 के दशक की एक्ट्रेस मंदाकिनी अपनी पहली फिल्म राम तेरी गंगा मैली में अपने बोल्ड और सेंसुअस सीन्स के लिए जानी जाती हैं। यह फिल्म 1985 में रिलीज हुई थी और इसके बाद मंदाकिनी का करियर चमक उठा था। मंदाकिनी ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली में दो सीन्स के जरिए सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। एक सीन था जिसमें उन्हें सफेद साड़ी पहने झरने के नीचे नहाते हुए दिखाया गया था।