Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडीज फिर पहुंचीं पटियाला हाउस कोर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर अभिनेत्री दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं चुकी हैं। आज कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेत्री को मिली जमानत पर सुनवाई होने वाली है।

बता दें, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट ने 15 नवंबर को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि में एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी थी।

बता दें, ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम जुड़ने के बाद से ही जैकलीन मुश्किल में आ गई हैं। जब से प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में अभिनेत्री को आरोपी बनाया है, तभी से वह उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक, (जिन्होंने पहले जैकलीन को अंतरिम जमानत दी थी) ने ईडी की ओर से पेश की गई दलीलों को सुनने के बाद जैकलीन को जमानत दे दी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...
spot_imgspot_img