Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

सड़क पर भरे पानी व गड्ढों को नहीं भरने पर लगाया जाम

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के बिनौली रोड पर न्यू सिटी के पास सड़क पर भरे पानी व उससे बने गड्ढे राहगीरों के लिए दुघर्टना का कारण बने हैं। लोगों ने कई बार आधिकारियों से शिकायत की। लोक निर्माण विभाग ने रोड़े भी डलवाए थे।

लेकिन स्थिति ज्यों की त्यौं बनी हुई है। इसके विरोध में आसपास के लोंगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहन खड़े हो गए।

नगर में बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जल भराव हो रहा है। आसपास की कालौनियों का पानी सड़क पर भरने लगा। बारिश का पानी भी सड़क पर जमा रहता है। जल निकासी का भी प्रबंध नहीं है। यह स्थिति करीब एक साल से अधिक समय से बनी हुई है।

राहगीर व आसपास की कालौनी के लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत पर लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों में रोड़े डलवा दिये थे। बारिश में वह फिर उखड़ गए।

अब फिर यहां पानी भर गया। पानी में आते-जाते वाहनों से सड़क में फिर गड्ढे बन गए। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क पर दरे डाल कर जाम लगा दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई थी। वह जाम लगा रहे लोगों को समझाने के प्रयास में लगी थी। लोग नहीं मान रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img