Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

दिल्ली कूच कर रहे किसानों को जमीयत ने कराया फलाहार

  • कृषि कानून वापस करने को जमीयत ने सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जमीअत उलेमा के पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ पास किए गए कृषि कानून को निरस्त करने की मांग को लेकर देश के राष्टपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप कुमार को सौंपा। वहीं दिल्ली कूच कर रहे किसानों का स्वागत कर उन्हें फलाहार भी कराया गया।

गुरुवार को जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने जिला सदर मौलाना साजिद कासमी के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप कुमार को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा किसानों से संबंधित कृषि कानून पास कर दिया है। जिससे भारतीय किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

45 2

केन्द्र सरकार किसानों के प्रति अपना भरोसा कायम नहीं कर पाई, जिस कारण तमाम किसान सडकों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। कृषि कानून में एमएसपी को नदारद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बिल के अंदर संशोधन कर एमएसपी को दर्ज किया जाए। ताकि किसानों को विश्वास मिल सके। इस अवसर पर मौलाना अय्यूब भी मौजूद रहे।

वहीं शामली और देहात से भाकियू समेत विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी दिल्ली रवाना हुए। कांधला में जमीयत उलेमा ए हिंद के पदाधिकारियों ने किसानों का स्वागत कर उन्हें फलाहार कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img