Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

एसआरएस यादव व जमुना प्रसाद बोस को श्रद्धासुमन अर्पित किए

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव व एमएलसी एसआरएस यादव तथा स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस के आकस्मिक निधन पर शोक सभा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने एमएलसी एसआरएस यादव व पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शोक सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रुद्रसैन ने कहा कि एस आर एस यादव ने समाजवादी पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए एक अभिभावक की तरह कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जमुना प्रसाद बोस ने भी समाजवादी विचारधारा को मजबूती प्रदान करने का काम किया था।

सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग व पूर्व एमएलसी उमर अली खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी में एमएलसी एसआरएस यादव व पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर, रामपुर मनिहारान विधानसभा प्रभारी जसवीर वाल्मीकि व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा, प्रवीन बांदूखेडी, राव वजाहत, कुलदीप यादव, रागिब अली, आकाश पंवार, मौ आजम शाह, अच्छन यादव, नबाब गुर्जर, मुस्तफा नवाजपुर, इंजीनियर विजेश शर्मा, रतन यादव, सचिन भारद्वाज, हसीन कुरैशी, चौ. अफसर, नरेन्द्र पंवार, राव साजिद, नबाब यादव, बंटी यादव, मोहित सैनी, वेदपाल पटनी, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img