Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

जन आरोग्य मेले में 928 मरीजों की जांच

  • जनपद के 23 शहरी व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगाया था मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जनपद में बीस ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व तीन शहरी प्राथमिक केद्रों पर मेले का आयोजन किया गया है और मरीजों की जांच के लिए 35 चिकित्सक व 83 पैरा मेडिकल स्टाफ को लगाया गया था।

सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने बताया कि मेले में चिकित्सकों ने कुल 928 मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की गई, जिसमें 398 पुरूष, 408 महिलाएं व 122 बच्चे शामिल रहे। इसमें हैपेटाइटिस के नौ, आंखों के तीन, बुखार के 57, मलेरिया के 52, लीवर के 16, स्कीन के 167, टीबी संदिग्ध के तीन आदि मरीजों की जांच की।

बताया कि मेले में 191 मरीजों के एंटीजन टेस्ट किए गए है और आठ ला•ाार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए है, ताकि वह अपना पांच लाख तक का उपचार मुफ्त करा सकें। वहीं सीएमओ डा. दिनेश कुमार व सीएचसी अधीक्षक बागपत डा. विभाष राजपूत ने कई स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और कहा कि गांव में दवाई का छिड़काव कराया जाए और इसमें लापरवाही न बरती जाए। जहां भी बीमारी फैलने की सूचना मिले तत्काल टीम को भेजकर उपचार कराया जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img