Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

Jaswinder Bhalla Passed Away: दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। पंजाबी सिनेमा जगत के मशहूर हास्य कलाकार और अभिनेता जसविंदर भल्ला का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 65 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पंजाब फिल्म इंडस्ट्री सहित तमाम प्रशंसकों और कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

अंतिम संस्कार शनिवार को

जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार शनिवार को मोहाली के बलौंगी स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू भी उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का भावुक संदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा “छनकटियां की झंकार के खामोश होने से मन दुखी है… जसविंदर भल्ला जी का अचानक इस दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है। वाहेगुरु उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। चाचा चतरा हमेशा हमारे दिलों में बसेंगे।”

आम आदमी पार्टी और पंजाब विधानसभा अध्यक्ष का शोक

आम आदमी पार्टी ने भी अभिनेता के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा “‘छनकाटे’ के माध्यम से पंजाबी कॉमेडी को नई उड़ान देने वाले जसविंदर भल्ला की हंसी पंजाबियत, सच्चाई और समाज के रंगों से जुड़ी रही।”

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा “अपनी कला के जरिए हंसी बिखेरने वाली बुलंद आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई है। भल्ला जी ने न केवल कॉमेडी से लोगों को हंसाया, बल्कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में अपने योगदान से किसानों की सेवा भी की।”

हास्य की दुनिया का चमकता सितारा

जसविंदर भल्ला ने अपनी विशिष्ट हास्य शैली, चुटीले संवादों और दमदार अभिनय से पंजाबी मनोरंजन जगत में एक अमिट छाप छोड़ी। उनके किरदार “चाचा चतरा”, “जगतार”, और “छनकाटे” जैसे नाम आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हैं।

पंजाबी सिनेमा को अपूरणीय क्षति

उनकी असमय मृत्यु से पंजाबी सिनेमा ने एक अनमोल रत्न खो दिया है। उनके योगदान और व्यक्तित्व को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img