जया बच्चन एक बार फिर मीडिया के साथ अपने सख्त रवैया को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। मिसजे बच्चन पहुंचीं तो इंडस्ट्री की फेमस डिजाइनर जोड़ी अबू जानी संदीप खोसला के फैशन शो में थीं, लेकिन यहां आते ही पैपराजी पर भड़क गईं। उन्होंने बेटी श्वेता बच्चन के साथ सूट पहन देसी लुक में एंट्री ली। जहां दोनों का ट्विनिंग वाला अंदाज शानदार लग रहा था, तो जैसे ही दोनों मीडिया के सामने आईं, तो जया का आगबबूला हो गईं। उन्होंने न सिर्फ गुस्से में सबको घूरा, बल्कि खूब बातें भी सुनाई। हालांकि, जैसे ही इवेंट के अंदर का वीडियो सामने आया, तो उनका एकदम बदला हुआ रूप देखने को मिला। जिसे देखकर कोई नहीं कर सकता कि वह इतनी गुस्से में थीं। हुआ यूं कि वह रैंप पर तब्बू को देख खड़ी हो गईं और जोर- जोर से तालियां बजाने लगीं और फ्लाइंग किस देते हुए बहुत खुश नजर आईं।
जहां उनके बदले रंग के साथ ही बेटी के साथ उनका ट्विनिंग वाला अंदाज देखते ही बना। दरअसल, जैसे ही जया पैप्स के सामने से गुजरने लगी, तो वे सभी जोर- जोर से उनका नाम लेकर पुकारने लगे। जिसके बाद कुछ सेकंड तक मिसेज बच्चन ने उन्हें घूरा और फिर पास आकर कहा, आप लोग हैं ना, फोटो लो और तमीज में रहो, ठीक है…चुप रहो और मुंह बंद रखो फोटो लो खत्म…पर्सनल कमेंट करते रहते हो। इतना कहते ही वह वहां से निकल गर्इं। जिसके बाद से ही बस हर जगह जया के ही चर्चे हो रहे हैं। जया अपनी बेटी के साथ आईं और उनके पीछे- पीछे चलती दिखाई दीं। जहां दोनों ने ही चिकनकारी कुर्ते पहन एक- दूजे से ट्विनिंग की। लेकिन, यहां जया से पहले श्वेता की बात कर लेते हैं, जो क्रीम कलर का हाफ स्लीव्स का फ्रॉक स्टाइल कुर्ता पहनकर यहां आईं। जिस पर खूबसूरत थ्रेड एम्ब्रॉयडरी से फ्लोरल पैटर्न बना है, तो राउंड नेक को लेस पैटर्न से सजाया। जिसके साथ चूड़ीदार पहन श्वेता का देसी लुक शानदार लगा।

